Monday, April 4, 2011

शायद वो आज भी मेरे साथ होती.....

उसकी हर मुस्कराहट के पीछे एक राज़ था, 
उसकी हर अदा का एक अलग अंदाज़ था !

खनकती पायल जैसी उसकी आवाज़ थी, 
लहराते फूल जैसी उसकी काया थी !

हर दोस्त को खुद से बढ़कर चाहती थी , 
पर अपना दर्द किसी को न बताती थी !

उसकी हंसी में गम की झलक मिला करती थी, 
पर वो मुख से कुछ न कहा करती थी !

सुबह - शाम हंसती खिलखिलाती थी, 
पर रात के अँधेरे में खुद को भी ना ढूँढ पाती थी !

एक दिन अचानक क्या बात हुई,
कहने लगी , " मैं अब कभी वापस ना आउंगी "

उसके इन शब्दों ने मानो मुझे व्यामोह में दाल दिया था, 
इस अनपेक्षित संयोग को बूझना मेरी प्रज्ञा से परे था!

काश मैंने उस वक्त पूछा होता कि उसकी व्यथा क्या थी,
काश मैंने उसे रोकने की एक भी कोशिश की होती!

तब शायद आज हमारी दोस्ती की भी कोई कथा होती,
तब शायद वो आज भी मेरे साथ होती ! 

3 comments: