क्यों हर वादा पूरा होने से पहले ही टूट जाता है?
क्यों हर रिश्ता पक्का होकर भी कमजोर रह जाता है?
क्यों हम आज की हकीकत पर कल की बुनियाद खड़ी करते हैं?
क्यों सपने टूट जाने पर हम हर किसी को कोसते हैं ?
क्यों हर बार ठोकर खाकर भी संभल नहीं पाते ?
क्यों हर बार भावुक होकर गलत को ही चुनते हैं?
क्यों हर मीठी याद बीते कल की याद दिला जाती है?
क्यों जिंदगी हर मोड़ पर ठहर जाती है?
क्यों हम औरो के साथ खुद को भी धोखा देते हैं ?
क्यों हमें हमेशा झूटी तसल्ली ही दिलासा देती है?
क्यों किसी का साथ छूट जाने पर ही हम ऐसा सोचते हैं ?
क्यों हम सब कुछ आशावाद पर ही बुनते हैं?
क्यों हम सब कुछ आशावाद पर ही बुनते हैं?
क्यों एक छोटी सी बात समझ नहीं आ पाती ?
क्यों ये ज़िन्दगी हर सवाल का जवाब नहीं दे पाती ?
क्यों ये ज़िन्दगी हर सवाल का जवाब नहीं दे पाती ?

No comments:
Post a Comment