Sunday, February 19, 2012

एक अधूरी कहानी

रेत में किसी के पाँव के निशान की तरह
कुछ अधुरा हम सब की कहानी में होता है

कुछ अनसुना, कुछ अनकहा, अनछुआ-सा
जिसे अपनेआप से भी छुपाना चाहते हैं

किसी के आंसू , किसी की मुस्कराहट
किसी की दुआ, किसी का अभिशाप

जाने कितने मर्म इस रेगिस्तान के सीने में दबे हैं
जहाँ वो सदियों से दफ़न हैं

कभी तोह एक हवा का झोंका आयेगा
किसी के राज़ खोल और किसी के छुपा जायेगा

No comments:

Post a Comment